{"_id":"69ec0c474bf8b785cf0ea608","slug":"jeep-carrying-pilgrims-to-swargadwari-plunges-into-gorge-child-dies-21-injured-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-157100-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वर्गद्वारी जा रही तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी, बच्ची की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वर्गद्वारी जा रही तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी, बच्ची की मौत, 21 घायल
Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के प्यूठान जिले में बृहस्पतिवार की शाम स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्वर्गद्वारी नगरपालिका नंबर चार टाकुरा क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन वर्षीय काव्या मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव से श्रद्धालु स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्वर्गद्वारी नगरपालिका नंबर चार टाकुरा क्षेत्र में जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में करणनाथ मौर्य की तीन वर्षीय पुत्री काव्या मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में पांच बच्चों समेत कुल 21 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंगरी में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में 10 की हालत गंभीर है, जिन्हें आगे उपचार के लिए बुटवल रेफर किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर हरी भट्टराई ने बताया कि सभी घायल महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव के निवासी हैं। ड्राइवर समेत कुल 17 घायलों को रेफर किया गया है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जीप चालक की पहचान जगत नेपाली (38) निवासी स्वर्गद्वारी नगरपालिका नंबर नौ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।