फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JE suspended, several officers act on instructions

जेई निलंबित, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। लोहिया गांव बसडीला में डीएम ने विकास की जमीनी हकीकत देखी और चौपाल लगाकर गांववालाें की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उन्हाेंने लापरवाही मिलने पर जेई को निलंबित करने, एक्सईएन का वेतन रोकने, ठेकेदार को काली सूची में डालने, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान को नोटीस जारी करने का आदेश दिया। बसडिला गांव को वर्ष 2014-15 में लोहिया गांव के रूप में चुना गया था।

बुधवार को लगाई गई चौपाल में गांव के लोगों ने गंदे पानी कीनिकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की, वहीं महिलाओं ने पेंशन की मांग की। गांव में अपूर्ण आरसीसी सड़क को पूरा कराने की मांग भी की गई, जिस पर डीएम लोकेश एम ने महिलाओं और पेंशन के पात्र व्यक्तियों से कहा कि समाज कल्याण अधिकारी जांच करके पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर पेंशन दिलाएं।
विज्ञापन


जो व्यक्ति बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, वे 1830 रुपये जमा करके कनेक्शन ले सकते हैं। सभी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। लोहिया गांव की आरसीसी सड़क में गड़बड़ी को लेकर डीएम ने जेई आरईएस को निलंबित करने, एक्सईएन का वेतन रोकने, ठेकेदार को काली सूची में डालने, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed