फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jawan's last farewell by giving guard of honor

सैनिक को दी श्रद्घांजलि

Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jawan's last farewell by giving guard of honor
गार्ड ऑफ ऑनर देकर हुई जवान की अंतिम विदाई
विज्ञापन

इलाज के दौरान सरपतहीं खुर्द निवासी जवान दीपेंद्र का हुआ था निधन
घर लाया गया था जवान का पार्थिव शरीर, नारायणी तट पर हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। बृहस्पतिवार की दोपहर में इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान दीपेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार छितौनी-बगहां रेल पुल के नीचे नारायणी घाट के तट पर किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता और वंदे मातरम का जयघोष होता रहा।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव के निवासी बृषभान दुबे के पुत्र दीपेंद्र दुबे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में तैनात थे। बीते सोमवार को उन्हें उल्टी हुई तो साथी जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दीपेंद्र की मृत्यु हो गई। बुधवार की शाम उनका शव उनके घर लाया गया। उसके बाद यहां कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में सांसद विजय कुमार दुबे, एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, एसडीएम सदर कल्पना जायसवाल ने पनियहवा नारायणी घाट पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान डॉ. नीलेश मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीओ सदर संदीप वर्मा, हनुमानगंज एसओ पंकज गुप्ता, नेबुआ नौरंगिया एसओ गिरजेश उपाध्याय, कर्मवीर साहनी, अंशुमान बंका, महेश रौनियार, बृजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, कर्मवीर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा विधायक ने बंधाया ढांढस
बृहस्पतिवार को खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने दीपेंद्र के भाई प्रवीणधर दुबे से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख के क्षण में उनके परिवार के साथ वह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि एक जरूरी कार्य से बाहर हूं। जिले में आते ही उनके परिजनों से मिलेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed