{"_id":"68fbdf2349198274aa0051cb","slug":"javed-defeated-ekal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147760-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जावेद ने एकल को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जावेद ने एकल को दी पटकनी
Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार में कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवाल। स्रोत-सोशल मीडिया
बनकटा बाज़ार। विकास खंड के बनकटा बाजार में गोवर्धन मेला पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों के पहलवानों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज पांडेय ने कहा कि कुश्ती भारत का पुराना और परंपरागत खेल है जिसमें अपनी क्षमता स्वयं दिखाने का मौका मिलता है। मुकाबलों में सबसे रोमांचक मुकाबला के जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी और अगरा के पहलवान एकल के बीच रहा। जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी ने 10 मिनट के कुश्ती में आगरा के पहलवान एकल को आसमान दिखाया।
इसके अलावा राजस्थान के पहलवान भूकंप बनारस के पहलवान दानिश को, मुमताज पहलवान गोपालगंज के मथुरा के पहलवान सूरज को, उत्तराखंड के पहलवान हरिंदर पांडेय ने अख्तर पहलवान को, हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा बजरंगी ने जौनपुर के पहलवान धर्मेंद्र को असमान दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता का निर्णायक अभिषेक जयसवाल रहे। अन्त में सभी पहलवानों को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विनोद पांडेय, ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, विकास पांडेय, रामबृक्ष गिरी आदि मौजूद रहे।