फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jamil Ansari joined BSP

जमील अंसारी ने बसपा का दामन थामा

Sun, 07 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Sun, 07 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jamil Ansari joined BSP
भाजपा, सपा और कांग्रेस छोड़कर कई बसपा में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
 वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनीतिक दलों से जुड़े नेता अपनी सही जगह की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी मद्देनजर रविवार को कुशीनगर के एक निजी होटल में बसपा के नेता सुरेशचंद्र भारती की अगुवाई में भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। उनमें नेलोपा से कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके जमील अंसारी ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। वहीं राधाकृष्ण यादव, योगेंद्र यादव ने सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए। इसके अलावा दयाशंकर पांडेय और केशव प्रजापति ने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा। कांग्रेस के चंद्रभान प्रसाद और शकील अंसारी ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इस मौके पर पार्टी के कुशीनगर विधानसभा प्रभारी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव, सचिव चंदन राज, कविंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, संजीव सिंह, विद्यासागर, सोनू राज आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed