फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jam was created after keeping the dead body...sloganing against the electricity corporation

Kushinagar News: शव रखकर लगायाजाम...बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 07 May 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Jam was created after keeping the dead body...sloganing against the electricity corporation
कसया। करंट की चपेट में आने से आरओ प्लाट संचालक की मौत से नाराज गांव वालों ने पोस्टमार्टम के बाद बिजली उपकेंद्र के सामने शव रखकर कसया-कुशीनगर मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोग बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी होने पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जाम खत्म कराने का प्रयास किए। लेकिन गांव वाले इनकी एक नहीं सुने। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। मुआवजा देने के लिए लिखित और मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। इसकी वजह से डेढ़ घंटे तक अवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंडेरा रतन पट्टी में गांव निवासी 40 वर्षीय संजय कुमार सिंह आरओ प्लांट चलाते थे। ग्रामीण के अनुसार रविवार की रात घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गया। संजय कुमार स्विच ऑफ करने गए तो करंट की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो गांव वाले बिजली निगम पर लापरवाही और मुआवजे की मांग को लेकर शव का दाह संस्कार करने से रोक दिया। पीड़ित के घर तहसीलदार धर्मवीर सिंह गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इनकी बात गांव वाले नहीं सुने। शव लेकर शाम 4 बजे कसया बिजली उपकेंद्र के सामने रखकर सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इसके चलते कस्बे में जाम लग गया। सीओ कुंदन सिंह और तहसीलदार धर्मवीर सिंह पहुंचे और जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस और गांव वालों के बीच नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने बिजली निगम से मुआवजा दिलाने का लिखित दिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव वाले शांत हुए और दाह संस्कार के लिए शव लेकर गए। तहसीलदार ने बताया कि एक टीम गठित की गई है। गांव में सर्वे कर हाई वोल्टेज से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद नियमानुसार विभाग से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed