{"_id":"57cdab724f1c1b7f2f3175b7","slug":"jam-on-fourlane","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर लगा जाम, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर लगा जाम, आवागमन प्रभावित
kushinagar
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
समस्यया
- फोटो : santosh verma
तमकुहीराज। सीमावर्ती बिहार प्रांत के बेल्थरी गांव के समीप फोरलेन स्थित व्यापार कर चेक पोस्ट पर कागजों की जांच में देरी के चलते सोमवार को पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसकी वजह से एक लेन पर आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इसके चलते लंबी दूरी के यात्रियों और तमकुहीराज क्षेत्र के लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि व्यापार कर चेक पोस्ट पर फर्जी पेपर के सहारे गाड़ियों को पार कराने की मिल रही शिकायत पर गोपालगंज के एसपी शुक्रवार की भोर में ट्रक ड्राइवर बनकर पहुंचे और फर्जी पेपर के आधार पर ट्रक एंट्री कराने का सौदा किया। बाद में एसपी ने इस कार्य में शामिल दो लोगों को 45 हजार रुपये के साथ पकड़वा लिया था। पकड़े गए लोगों ने कुशीनगर के तरयासुजान थाने की बहादुरपुर पुलिस चौकी के कुछ सिपाहियों के अलावा गाजीपुर स्थित पुराने व्यापार कर चेक पोस्ट समेत कसया तक के लोगों का नाम बताया है। एसपी ने इस मामले से अन्य वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया है, जिसके बाद से व्यापार कर बैरियर पर कागजों की जांच-पड़ताल सख्त हो गई है। इसके चलते एनएच पर लम्बी कतार लग रही है। सोमवार की सुबह ही चेक पोस्ट पर वाहनों की कतार बढ़ने लगी। दोपहर तक यह कतार यूपी सीमा में पहुंच गई। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।