फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jalshakti minster met kamlesh father

Kushinagar News: जलशक्ति मंत्री ने दी कमलेश के परिजनों को सांत्वना

Sat, 02 Sep 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
jalshakti minster met kamlesh father
कमलेश के परिजनों से मुलाकात करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

बीते पांच अगस्त को गोली मार कर दी गई थी कमलेश की हत्या


संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री शुक्रवार की रात करीब दस बजे कुशीनगर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने शनिवार को जिले का भ्रमण किया। इसके बाद हाटा क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में जाकर बीते पांच अगस्त को हुए हत्याकांड में मृतक कमलेश के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
शनिवार की सुबह जल शक्ति मंत्र स्वतंत्रदेव सिंह पडरौना के बेलवा चुंगी स्थित डॉ. पीएन राय के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा और नाश्ता किया। इसके बाद वह हाटा क्षेत्र के खागी मुंडेरा पहुंचे, जहां कमलेश के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री घटनास्थल पर गए, वहां स्वर्गीय कमलेश के पिता से घटना और उस मामले में हुई अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। वह परिवार के अन्य लोगों से भी मिले और मृतक के बच्चों को दुलार भी किया। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, हाटा विधायक मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं आए मंत्री, निराश लौटे शिकायत लेकर पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एपी बांध व नरवाजोत बांध के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार की रात में ही प्रशासन ने कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। उसके अनुसार उन्हें शनिवार की सुबह 11:15 बजे बाक खाश, सुबह 11:50 बजे जवही दयाल, दोपहर 12:10 बजे घघवा जगदीश और दोपहर एक बजे नरवाजोत बंधे का निरीक्षण करना था। इसके बाद उन्हें 3:15 बजे गोरखपुर में मुख्यमंत्री के साथ एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना था। यह शेड्यूल जारी होने के बाद बाढ़ खंड के अभियंताओं ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी थी। उधर, इन बांध के किनारे रहने वाले विरवट कोंन्हवलिया, जवही दयाल और नरवाजोत गांव के लोग उनसे मिल कर बांध की समस्याएं बताने पहुंचे थे। लेकिन शनिवार की सुबह उनका कार्यक्रम बदल गया। जिससे वहां शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed