फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jalshakti minster inspected chhitauni dam

Kushinagar News: जब धन नहीं तो क्यों करा दिया तटबंध पर 14 किलोमीटर सड़क का टेंडर

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
jalshakti minster inspected chhitauni dam
छितौनी तटबंध का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,विधायक विवेकानन्द पांडेय ,डीएम र
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया छितौनी तटबंध का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो है।
करीब छह करोड़ रुपये की लागत से होनी है तटबंध की मरम्मत, धन अवमुक्त हुए बिना करा दिया टेंडर खड्डा तहसील क्षेत्र के माघी भगवानपुर से महराजगंज जिले को जोड़ती है इस तटबंध की सड़क
बरसात के दिनों में तटबंध कटने या अन्य क्षति होने पर इसी रास्ते पहुंचाई जाती है बचाव सामग्री
विधायक, डीएम, बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी थे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/खड्डा। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को खड्डा क्षेत्र के छितौनी तटबंध का निरीक्षण किया। उनके सामने तटबंध पर पक्की सड़क बनाने, गड्ढों को भरने, महदेवा गांव को कटने से बचाने, गंडक नदी के उस पार बसे गांवों को बाढ़ से निजात दिलाने सहित कई समस्याएं उनके सामने रखी गईं।
विज्ञापन

14 किलोमीटर लंबे इस तटबंध पर बिना धन अवमुक्त हुए सड़क का टेंडर कराने की जानकारी होने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंताओं से पूछा कि जब धन नहीं मिला तो सड़क का टेंडर क्यों करा दिया? मंत्री ने इसकी कार्ययोजना उन्हें भेजवाने को कहा, ताकि बंधे पर सड़क का निर्माण कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। इसके बाद मंत्री ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। उन्होंने कप्तानगंज में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खड्डा क्षेत्र के छितौनी तटबंध पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय ने वहां की सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तटबंध की सुरक्षा और ग्रामीणों की समस्या के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्या के विषय में जानकारी दी।
मंत्री ने छितौनी तटबंध के 9.752 किलोमीटर पर बने स्पर का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पुनर्स्थापना कार्य का जायजा लिया तथा नक्शा के जरिए नदी की भौगौलिक स्थिति व निर्माण कार्य को समझा। नदी के किनारे लगाए गए परक्युपाइन की उपयोगिता पर चर्चा की। मंत्री ने मुख्य अभियंता आलोक जैन से इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।
यह जानकारी होने पर कि छितौनी तटबंध पर सड़क बनाने का टेंडर तो हो गया है, लेकिन धन ही नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि जब धन नहीं था तो टेंडर क्यों निकाल दिया। इस पर अभियंता सफाई देने लगे। डीएम रमेश रंजन ने बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के विषय में मंत्री को जानकारी दी। मंत्री ने उपस्थित लोगों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा तो जवाब संतोषजनक मिला।
इस अवसर पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा, डीएम रमेश रंजन, खड्डा की एसडीएम भावना सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता एमके सिंह, एसडीओ मनोरंजन चौधरी, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

दस से अधिक गांवों की सुरक्षा करता है छितौनी तटबंध
गंडक नदी की बाढ़ में खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव हर साल तबाह हो जाते हैं। गंडक के बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए छितौनी तटबंध काफी कारगर साबित होता है। क्योंकि इस तटबंध के किनारे माघी भगवानपुर, लक्ष्मीपुर, पड़रहवा, हनुमानगंज, कोटवा टोला, भैसहां, भेड़िहारी, मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल सहित अन्य गांव बसे हैं, जहां काफी संख्या में लोग निवास करते हैं।

इसलिए जरूरी है तटबंध पर सड़क का निर्माण
खड्डा तहसील क्षेत्र के माघी भगवानपुर से लगायत महराजगंज जनपद तक करीब 14 किलोमीटर लंबे छितौनी तटबंध पर बनी सड़क से अनेक गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। यह बंधा और सड़क दोनों क्षतिग्रस्त हालत में है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग महराजगंज जनपद ही नहीं नेपाल और वाल्मीकिनगर बैराज तक जाता है। इस वजह से भी क्षेत्र के लोग इस रास्ते आते-जाते हैं। सामान्य दिनों में तो लोगों को इस रास्ते आने-जाने में दिक्कतें तो होती ही हैं, बरसात में आवागमन दुष्कर हो जाता है।
बाढ़ आने पर यदि कहीं बंधे को क्षति पहुंचती है तो मरम्मत एवं बचाव कार्य के लिए इसी रास्ते ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालियों से बोल्डर व अन्य राहत सामग्री भी ले जाई जाती है। इस लिहाज से सड़क को दुरुस्त कराया जाना आवश्यक है।

करीब छह करोड़ रुपये का है बजट
विभाग के मुताबिक छितौनी तटबंध की सड़क बनवाने में करीब छह करोड़ रुपये खर्च आएंगे। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन धन अवमुक्त नहीं हुआ है। हालांकि, विभाग ने इसका टेंडर कर दिया है। इसी की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य अभियंता से पूछा कि यदि धन अवमुक्त नहीं हुआ तो टेंडर कैसे कर दिया गया। यह सुनकर अभियंता अपनी बगले झांकने लगे।

मंत्री बोले
छितौनी तटबंध का निरीक्षण करने आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभी बजट की कमी है। ठेकेदार काम कराने के बाद धन का इंतजार करते हैं। छितौनी तटबंध की सड़क के लिए धन अवमुक्त कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभाग के अभियंता अपनी कार्ययोजना भेजें, धन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।


मंत्री ने चौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं
हनुमानगंज गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाई गई, जिसमें प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यालय को शानदार बताते हुए उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिनके पास एक से दो एकड़ जमीन है, वे ट्रैक्टर की जगह एक जोड़ी बैल रखें। इनके गोबर से खेत स्वस्थ होंगे। बच्चों से गुटखा न मंगाएं। उन्हें जरूर पढ़ाएं। महिलाओं पर हाथ न उठाएं। बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करें। मजदूरों को मजदूरी जरूर दें। शाम को दूध पीएं। कोई नशा न करें। गांव में नाली, चबूतरा, सड़क की पटरी आदि पर कब्जा न करें। सरकारी जमीन अगर खाली भी पड़ी हो तो कब्जा न करें। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आवास, शौचालय, राशन कार्ड आदि के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed