फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jalshakti minister visited amawankhas bandh

जल शक्ति मंत्री ने अमवाखास तटबंध पर बचाव कार्य का किया निरीक्षण, गंडक नदी की पूजा की

Fri, 17 Jul 2020 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
jalshakti minister visited amawankhas bandh
अमवा खास तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने गंडक नदी की आ? - फोटो : KUSHINAGAR
जल शक्ति मंत्री ने अमवाखास तटबंध पर बचाव कार्य का किया निरीक्षण, गंडक नदी की पूजा की
विज्ञापन

बरवापट्टी। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गंडक नदी के अमवाखास तटबंध के लक्ष्मीपुर के सामने हो रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बंधे के रखरखाव एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य की हिदायत दी।
दिन के लगभग दो बजे अमवाखास तटबंध पर पहुंचे मंत्री ने सर्वप्रथम नदी की पूजा व आरती की। बंधे पर चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान अफसरों ने बताया कि यहां 58 करोड़ की लागत से छह परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि भाजपा तटबंधों पर राजनीति नहीं करती है। पिछले सरकारों में काम कम और प्रदर्शन ज्यादा हुए थे जिसके चलते बचाव कार्यों में अपेक्षित गति नहीं आ पाई थी। इस सरकार ने चार महीने का काम दो महीने में कराया है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय, बलवंत सिंह, रामनरेश मिश्र, अंजनी तिवारी, प्रमोद तिवारी, अरविंद तिवारी, एसओ बरवापट्टी नंदा प्रसाद सोनी, मुख्य अभियंता आलोक कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता केके राय, अधिशासी अभियंता भरत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई सर्वे कर लौट गए मंत्री जी, लोग निराश
तमकुहीरोड। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने शुक्रवार को अहिरौलीदान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व 104 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं का मात्र पांच मिनट में ही हवाई सर्वेक्षण पूरा कर लिया। नीचे भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराकर उनका स्वागत करते रहे।
शुक्रवार को दोपहर बाद जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का हेलीकाप्टर हवाई सर्वेक्षण के लिए अहिरौलीदान गांव के सामने आसमान में दिखा। बांध पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर और बाढ़ खंड के अभियंताओं ने हाथ हिलाकर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री का हेलीकाप्टर करीब पांच मिनट तक नरवाजोत से अहिरौलीदान के बीच बांध पर चल रहे कार्यों के ऊपर से उड़ान भरता रहा। इसके बाद वापस लौट गए।

इस दौरान बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ श्रवण कुमार प्रियदर्शी, जेई चंद्रप्रकाश, संजय मौर्य, राजेश सिंह, नवीन शुक्ल, सुनील यादव, राकेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री जेके सिंह, अरविंद सिंह पटेल, संजय सिंह, मिथिलेश गौंड़, पप्पू सिंह, सुजीत यादव, मैनेजर सिंह, वशिष्ठ सिंह, योगेंद्र सिंह, गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed