फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jalabhishek performed with chants of Har Har Mahadev

Kushinagar News: हर हर महादेव के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक

Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek performed with chants of Har Har Mahadev
बाबा अभिरेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु ।
पडरौना। सावन के तीसरे सोमवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हरहर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसर में मेला जैसा माहौल रहो।
विज्ञापन


श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि आर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्धनाथ शविमंदिर आदि शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा किया। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों और श्रद्धालुओं ने अपने घर में पार्थिव बनाकर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में मेले जैसा माहौल रहा। खिलौनों की दुकानों पर बच्चों ने अभिभावकों के साथ खरीदारी की।
विज्ञापन

दुदही व गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार हनुमान सेवा समिति की तरह से सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गौरीश्रीराम, माधोपुर, सिरजम, पांडेय पट्टी, गौरीजगदीश, बिंदतोली, रामपुर जमुनिया, लालगंज, ग़ौरी शुक्ल, गगलवा, सिसवनिया, पृथ्वीपुर, कतौरा, विशुनपुर बरियापट्टी आदि गांव के श्रद्धालु गेरुवा वस्त्र धारण कर कांवर उठाए। वे करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर बांसी नदी के गौरीजगदीश घाट से जल भरकर शिव मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के जलाभिषेक किया। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विशुनपुरा, सेवरही और बरवापट्टी थाने की पुलिस के अलावा एक टुकड़ी पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश बरनवाल, धर्मेंद्र यादव, अनिल राय, मिथलेश पटेल, नगीना पटेल, ललित किशोर पांडेय, दर्शन यादव, साधु पटेल, योगेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र पटेल, बृजनंदन प्रसाद, प्रभु प्रसाद, अजित गौतम, चंदन पांडेय, चंदन दुबे आदि मौजूद रहे।
इन कांवड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की तरफ से जगह-जगह निशुल्क जलपान और स्वास्थ्य शिविर लगाए थे। जहां कांवरियों को जलपान कराया गया तो वहां यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें निशुल्क उपचार मुहैया कराया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित राय, मधुसूदन चौहान, राजन जायसवाल, नितेश प्रजापति, मंगू कुशवाहा, आकाश, गोविंद, अखिलेश, डॉ. राजन कुमार सिंह, डॉ. अरमान अंसारी, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed