फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jalabhishek in shiv temples

Kushinagar News: शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
jalabhishek in shiv temples
कुबेरस्थान ​स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, पडरौना नगर के कांवड़ियों ने जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी से जल लेकर कुबेरस्थान शिवमंदिर में किया जलाभिषेक

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन के दूसरे सोमवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। पडरौना नगर के शिव भक्तों ने जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी से जल लेकर कुबेरस्थान शिवमंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि आर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ आदि शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया।
इस दौरान सभी शिवालयों में मेले जैसा माहौल रहा। खिलौनों की दुकानों पर बच्चे अभिभावकों के साथ जमकर खरीदारी की। पडरौना नगर समेत आसपास गांव के शिवभक्त रविवार की दोपहर बाद भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी के तट पर पहुंचे। वहां से कांवड़ में जलभरकर देर रात पडरौना के जूनियर हाईस्कूल परिसर पहुंचे। वहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने शिव भक्तों की अगुवानी करते हुए उनके पैर धुलकर आशीर्वाद लिया।
यहां आराम करने के बाद सोमवार की भोर करीब तीन बजे शिव भक्त कांवड़ लेकर कुबेरस्थान स्थित प्राचीन शिवमंदिर पहुंचे, जहां भांग, धतूर, बिल्वपत्र, मंदार, शमीपत्र, पुष्प, गुड़, चंदन और गंगाजल अर्पित कर बाबा कुबेरनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधतंत्र सजग था।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसओ कुबेरस्थान पंकज कुमार गुप्त ने पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। मंदिर के मठाधीश्वर राजकुमार गिरी व्यवस्था की निगरानी में स्वयं लगे रहे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खन्हवार भगवती, जल्पा माई, मसान बाबा आदि मंदिरों में भी पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सोमवती अमावस्या व सावन के दूसरे सोमवार को सेवरही क्षेत्र की महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती होने की कामना के साथ पीपल के वृक्षों की पूजा-अर्चना कर उनकी परिक्रमा कर दानपुण्य किया। इसके बाद शिवालयों में जलाभिषेक कर परिवार के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी डॉ. नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने और दानपुण्य करने से अखंड सौभाग्यवती होने का पूर्ण प्राप्त होता है। सावन के सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने से सारे संताप मिट जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed