फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jalabhishek and Rudrabhishek took place in pagodas

श्रद्घालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक और रूद्राभिषेक

Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek and Rudrabhishek took place in pagodas
श्रावण मास के अंतिम शुक्रवार को उजारनाथ स्थित भगवान शिव के उज्जवलनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के ? - फोटो : KUSHINAGAR
शिवालयों में हुआ जलाभिषेक और रूद्राभिषेक
विज्ञापन

पूजा कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की
श्रावण का अंतिम शुक्रवार होने के कारण रही शिवभक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। श्रावण के अंतिम शुक्रवार को जिले के सभी शिवालयों में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के नारे के साथ जलाभिषेक किया। दोपहर बाद कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवालय घरी घंट और शंखध्वनि से पूरा शिवालय गूंज उठा। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पडरौना के भारतीय शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, लमुहा स्थित शिवमंदिर, छावनी के भन्नूनाथ एवं महादेव शिवमंदिर, सिधुआं बाजार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर समेत नगर समेत आसपास के सभी शिवालयों में शुक्रवार को भोर से ही श्रद्धालु जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, गाय का दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूर, दूर्बा आदि अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजन कर परिवार की समृद्घि की कामना की।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण मास के अंतिम शुक्रवार को कुबेरनाथ धाम स्थित प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवभक्तों के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। शिवभक्तों ने पूजन सामग्री के साथ जलाभिषेक कर परिवार के सुख की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कुबेरनाथ धाम स्थित प्राचीन शिवमंदिर आने लगे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोर में ही महाआरती के बाद गर्भगृह का कपाट खोल दिया गया था। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रावण मास में भगवान शिव के आराधना का विशेष महत्व है। श्रावण का अंतिम शुक्रवार होने के चलते जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ ज्यादा ही देखने को मिली। मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसओ कुबेरस्थान संजय कुमार की अगुवाई में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय गांव स्थित शिव उज्जवलनाथ और पालनाथ शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed