फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It would be better to walk on the path of non-violence

अहिंसा के मार्ग पर ही चलने से होगा भला

Sun, 26 Mar 2017 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
It would be better to walk on the path of non-violence
अहिंसा के मार्ग पर ही चलने से होगा भला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। कुशवाहा समाज की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सम्राट अशोक के उल्लेखनीय कार्यों पर चर्चा की गई। समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए अहिंसा के मार्ग केे सर्वोत्तम बताते हुए उसका अनुसरण करने की बात कही गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील मेहता ने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज के लिए जो अनुकरणीय कार्य किए हैं वह कुशवाहा समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ. केवी कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने जीवन में कई युद्घ लड़ा और जीता। अंत में उन्होंने भी अहिंसा का मार्ग अपनाया। इस समारोह को पीयूष सोनी, रमेश मौर्या, एनपी कुशवाहा, नंदरतन भंते, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रियदर्शी सम्राट अशोक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलव व माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री केदारनाथ कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान गुनई कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा, सिकंदर कुशवाहा, हैदर अली राइनी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार कुशवाहा, ईश्वर देव कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, गौतम कुशावाहा, हीरालाल कुशवाहा, पारस कुशवाहा, डॉ. मनोज कुशवाहा, बेगराज कुशवाहा, दिवाकर कुशवहा, मदन कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed