{"_id":"650df45d9845a503c10bd047","slug":"it-was-cloudy-but-it-did-not-rain-relief-from-humidity-kushinagar-news-c-7-gkp1038-314439-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बादल तो छाए पर झूम के बरसे नहीं, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बादल तो छाए पर झूम के बरसे नहीं, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश में आते-जाते लोग।
दोपहर और शाम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर और शाम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। दिन में तीखी धूप के बीच कुछ देर के लिए बादल नजर आता तो बारिश की आस जग जाती। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जोरदार बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए, तो लगा कि जोरदार बारिश होगी। हालांकि यह आस पूरी नहीं हुई। दोपहर में करीब 12 बजे शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं शाम को चार बजे भी बारिश होने से लोग तरबतर हुए। दिन का अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।