फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It rained during the wedding, the barber ran away with the bride's jewellery.

Kushinagar News: शादी में आई बारिश, दुल्हन के गहने लेकर भाग गया नाई

Fri, 05 Jul 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
It rained during the wedding, the barber ran away with the bride's jewellery.
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार से बिहार में शादी करने गए दूल्हा और बराती उस समय मुश्किल में फंस गए, जब दुल्हन के गहने गायब हो गए। मंगलसूत्र के चुमावन की रस्म के बाद बारिश आ गई और महिलाएं चली गईं। उसी दौरान नाई गहने लेकर निकल गया। रात में पुलिस पहुंची तो गन्ने के खेत से झोले में रखे हुए गहने मिले।
विज्ञापन

जिले के बैकुंठपुर कोठी से बिहार के रूपही टांड़ में बुधवार को बरात गई थी। रात करीब एक बजे आंगन में बरनेत का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में गहने वाला झोला गायब हुआ और मिल भी गया, लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

यूपी के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार निवासी महादेव प्रसाद की बेटे कुमरेश की शादी थी। बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के रूपही टांड़ निवासी भृगुन के गई थी।बरात में बरातियों का नाश्ता कराने के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। उसके बाद बरातियों को भोजन कराया गया। दूल्हा आंगन में बरनेत के लिए गया।जंहा सभी गहने, कपड़ा लेकर गया। बरनेत कार्यक्रम में महिलाएं उसी गहने में से मंगलसूत्र निकाल कर लड़के को चावल औऱ गहना से चुमावन कर रही थीं। तभी बारिश आ गई और गहने छूट गए। मौके पर दूल्हा, पंडित और नाई थे। मौका मिलते ही नाई ने गहने वाला झोला में रख लिया। कुछ देर बाद घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद चला आया। विवाह के रस्म के दौरान गहने की तलाश शुरू हुई तो सन्नाटा छा गया। काफी देर तक पूछताछ हुई कोई नहीं बताया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। गहने बरामद होने के बाद गांव वालों के आग्रह पर नाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed