{"_id":"66492956e0c205b20d0626c4","slug":"it-is-the-moral-duty-of-every-indian-to-participate-in-the-great-festival-of-democracy-bsa-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116988-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना हर भारतीय का नैतिक धर्म : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना हर भारतीय का नैतिक धर्म : बीएसए
Sun, 19 May 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत नगर के सुभाष चौक पर अग्रवाल महासभा ने कार्यक्रम आयोजित किया। मतदाता सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन कर शतप्रतिशत लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
बीएसए/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें शामिल होकर शतप्रतिशत मतदान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक धर्म है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ना मतदाताओं की सक्रियता का द्योतक है। कार्यक्रम को महासभा के अध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, संजय मारोदिया, संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि ने संबोधित कर लोगों को एक जून को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सेल्फी प्वाइंट पर फोटो ली और जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीरज बंका, भास्कर अग्रवाल, सौरव बंका, नितिन बांका, प्रदीप लोहिया, तनय बंका, अंकित सराफ, संजय बंका, आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, मनोज शर्मा सारस्वत आदि मौजूद रहे।