क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठा बालू संकट का मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भारी गहमागहमी के बीच क्षेत्र पंचायत पडरौना की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। इसमें प्रमुख रूप से बालू संकट का मुद्दा छाया रहा। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि बालू न मिलने की वजह से गांवों में आवास, नाली, शौचालय सहित अन्य सभी निर्माण कार्य ठप पड़े हुए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार राणा, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, बीडीओ आनंद प्रकाश और एडीओ पंचायत रामअवध यादव की मौजूदगी में सुबह दस बजे पडरौना के क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। बैठक में शामिल ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन अधूरे शौचालय, आवास और अन्य निर्माण संबंधी अन्य कार्यों को पूरा कराने का आदेश दे रहा है, दूसरी ओर बालू खनन पर रोक लगाए जाने के कारण कोई निर्माण नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने बालू खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने की मांग की। इसे लेकर बैठक में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। बैठक में प्रियेश सिंह, व्यास पांडेय, मारकंडेय तिवारी, शिवशंकर, पप्पू, केडी बॉस, दिनेश सिंह, भुवनेश्वर, प्रमोद, शंकर मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।