फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irregularity confirmation in the investigation

जांच में अनियमितता की हुई पुष्टि

Thu, 18 May 2017 11:58 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 18 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Irregularity confirmation in the investigation
जांच में अनियमितता की हुई पुष्टि - फोटो : अमर उजाला

जटहां बाजार। डीएम के निर्देश पर कंठीछपरा गांव में बृहस्पतिवार को राशन वितरण में अनियमितता के आरोपों की जांच हुई। दोपहर में गांव पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को लोगों ने निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने, कम राशन देने व घटतौली की बात बताई। पूर्ति निरीक्षकों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के कंठीछपरा गांव के लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। लोगों का आरोप था की यूनिट के हिसाब से राशन नहीं मिलता है और निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए जाते हैं। कई बार उपभोक्ताओं को घटतौली का भी शिकार होना पड़ता है। हर महीने कुछ लोग राशन पाने से वंचित भी रह जाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर में पूर्ति निरीक्षक सीपी राव इस गांव में पहुंचे और लोगों का बयान दर्ज किया। पूर्ति निरीक्षक का कहना था कि लोगों के अधिकांश आरोप सही पाए गए हैं। इससे संबंधित जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed