फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irregularities found in MNREGA muster roll during investigation of APO and JE

Kushinagar News: एपीओ और जेई की जांच में मनरेगा मस्टरोल में मिली गड़बड़ी

Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in MNREGA muster roll during investigation of APO and JE
तिवारीपट्टी। दुदही विकास खंड के तिवारीपट्टी में 50 मजदूरों का मस्टरोल निकलने के बाद भी रविवार को कार्य बंद रहा। सभी मजदूरों को अनुपस्थित ऑनलाइन मनरेगा पोर्टल पर कर दिया गया। जबकि दुदही ब्लॉक में रविवार को 14 गांव में 687 मजदूरों ने कार्य किया। मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है। एपीओ और जेई की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। दुदही ब्लॉक के रकबा दुलमा पट्टी गांव में अंसारी टोला मदरसा के पास से मनी प्रसाद के घर तक सड़क पर मिट्टी भरने का काम चल रहा है। 50 मजदूरों की जगह सिर्फ 10 मजदूरों का फोटो मनरेगा के वेबसाइट पर अपलोड की गई। इन 10 महिलाओं की फोटो एक सप्ताह से लगातार फोटो मनरेगा की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। इसकी आईडी 3172014/आईडी है। इस साइट पर 50 मजदूरों का मस्टररोल निकाला गया है। इसमें 35 पुरुष और 15 महिला मजदूर हैं। इस कार्य पर 3,55,026 रुपये भुगतान भी हो चुका है। यह मामला सामने आने के बाद मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed