{"_id":"626ecae371c3502e336e9b80","slug":"investigations-kushinagar-news-gkp4353830134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने बाढ़ बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने बाढ़ बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने बाढ़ बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीराज एसडीएम ने नरवाजोत व एपी बांध पर चल रही परियोजनाओं के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून से पहले बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
तमकुहीराज एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, बाढ़ खंड के एसडीओ एसके प्रियदर्शी और राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नरवाजोत बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के रुख के बारे में गांव के लोगों और अभियंताओं से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने किलोमीटर 1.700 पर ठोकर का निर्माण, दहारी टोला, तवकल टोला, जंगलीपट्टी और चैनपट्टी के पास किलोमीटर 1.480 पर बन रहे ठोकर पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सभी अभियंताओं से बाढ़ बचाव की तैयारियां और बांध की सुरक्षा के लिए स्वीकृत सभी परियोजनाओं का कार्य 15 जून से पहले हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पिपराघाट पुलिस चौकी के इंचार्ज शमशेर यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई सुनील कुमार यादव, जेई रमेशधर दूबे, पुजारी सिंह, ध्रुव निषाद, राजेश सिंह, प्रभुनाथ यादव, कैलाश सिंह, हेमंत सिंह और संजय सिंह आदि मौजूद थे।