फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation begins into transfer of MNREGA funds to the account of a visually impaired elderly man

Kushinagar News: दृष्टिबाधित बुजुर्ग के खाते में मनरेगा की रकम भेजने की जांच शुरू

Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into transfer of MNREGA funds to the account of a visually impaired elderly man
तरयासुजान। क्षेत्र के गांव तरया बैकुंठ निवासी एक बुजुर्ग ने कुछ दिन पहले डीएम को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने गांव के प्रधान पर बीते चार वर्ष से मनरेगा मजदूरी के नाम पर रुपये निकलवाने का आरोप लगाया था। मामले में डीएम के निर्देश पर बुजुर्ग की शिकायत की जांच एबीओ व एडीओ की गठित टीम जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव तरया बैकुंठ निवासी हृदय राय ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि पहले वे मनरेगा कार्ड बनवाकर मजदूरी करते थे। बाद में दोनों आंख खराब हो गई, जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। इसकी वजह से बीते 4-5 वर्ष से मजदूरी नहीं करते है। ग्राम प्रधान और उनका बेटा बीते करीब चार वर्ष से उनके खाते में गलती से रुपये जाने की बात कहकर उनसे अंगूठा लगवाकर रुपये निकाल लेते थे। दृष्टिबाधित बुजुर्ग का बेटा जब दुबई से घर लौटा तो पूरी बात बताई। इसके बाद उसका बेटा बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाला तो मनरेगा से मजदूरी का 90 हजार से अधिक रुपये आया है और निकाल लिया गया है। इसके बाद डीएम से इसकी शिकायत किया। सेवरही बीडीअ विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुजुर्ग के शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed