फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Intoxicated police head constable clashes with Station House Officer; sent to Police Lines.

Kushinagar News: थानाध्यक्ष से उलझा नशे में धुत दीवान, लाइन हाजिर

Mon, 06 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated police head constable clashes with Station House Officer; sent to Police Lines.
बनकटा बाजार। चौराखास थाने पर तैनात एक दीवान रविवार की सुबह नशे की हालत में थानाध्यक्ष से ही उलझ गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यालय में बैठे पुलिस कर्मियों से क्षेत्र की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान दीवान बृजकिशोर सिंह नशे की हालत में पहुंचा और बिना वजह थानाध्यक्ष से बहस करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। मामला बढ़ने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह उनसे भी उलझ गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। दीवान का मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में जानकारी लेने के दौरान दीवान बिना कारण उलझ गया था, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल कराकर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed