{"_id":"6727f41a37a6b66ec907df74","slug":"interstate-liquor-smuggling-gang-busted-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125822-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Mon, 04 Nov 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से वाहन समेत 15 लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। राजस्थान निर्मित 102 पेटी व हरियाणा निर्मित 750 एमएल की 24 बोतलें बरामद की गईं हैं। इस मामले में पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि खड्डा पुलिस को शराब तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस यूपी-बिहार सीमा पर चौकसी बरतने लगी। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो पिकअप लेकर चालक भागने की कोशिश करने लगा। पीछा कर पुलिस ने पिकअप को रोक लिया और उसमें बैठे दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से राजस्थान निर्मित 102 पेटी अवैध शराब व हरियाणा निर्मित 750 एमएल की 24 बोतल शराब बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान अरविंद कुमार निवासी सोनारीकला थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक हरियाणा व जसवीर कुमार निवासी रोहना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। उनके पास से 10 लाख की बरामद पिकअप व तकरीबन पांच लाख रुपये की शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान अंतरराज्यीय शराब तस्करों ने बताया कि वे इस धंधे में काफी दिनों से सक्रिय हैं। राजस्थान, हरियाणा से होकर यूपी के रास्ते वह शराब की खेप बिहार तक पहुंचाते हैं। इस बार भी वह पिकअप से अवैध शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में थे। इस मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अनिल सिंह, एसआई अजय यादव, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, शिवानन्द व लाल बहादुर यादव शामिल रहे।े