फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Interceptor vehicle catching the speed of vehicles

Kushinagar News: वाहनों की स्पीड पकड़ रहा इंटरसेप्टर वाहन

Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Interceptor vehicle catching the speed of vehicles
पडरौना। सड़कों पर तेज रफ्तार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात पुलिस का इंटरसेप्टर वाहन एनएच और ब्लैक स्पार्ट के पास तैनात कर दिया गया है। ये वाहन रडार के जरिए ओवरस्पीड वाहनों की फोटो और वीडियो ले रहा है। ओवर स्पीड चलने वाले ट्रक, बाइक और चार पहिया वाहनों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्पीड चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए विभाग को मिला नया इंटरसेप्टर वाहन अब एनएच और ब्लैक स्पॉट के पास 24 घंटे सक्रिय है। इंटरसेप्टर वाहन में लगा स्पीड गन रडार करीब 500 मीटर दूर से ही वाहन की गति पकड़ लेता है। निर्धारित सीमा से ज्यादा स्पीड पर वाहन की नंबर प्लेट की फोटो अपने आप खिंच जाती है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर चालान काटती है या घर पर नोटिस भेजा जाता है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्चनी कुमार राय ने बताया कि जिले की सड़कों पर ट्रक सवार की गति 40 किलोमीटर, बाइक सवार 60 किमी और चार पहिया वाहन 80 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड नहीं रख सकते। एनएच पर युवा तेज वाहन दौड़ाते हैं। इसी को रोकने के लिए इंटरसेप्टर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते चार अगस्त से इंटरसेप्टर वाहन सक्रिय हुआ है। इससे अब तक 1,000 से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है, जिसमें करीब 500 ट्रक, 300 चार पहिया वाहन और 200 दो पहिया वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड ट्रक पर 4000, चार पहिया वाहन पर 2000 और बाइक पर 1000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है। उन्होंने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन से हो रही इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में ओवरस्पीड से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। इसलिए इसे एनएच और ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर खड़ा कर ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।



0

जिले में ओवरस्पीड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएच और ब्लैक स्पॉट पर इंटरसेप्टर वाहन लगाए हैं। आने वाले दिनों में इंटरसेप्टर वाहन शहर के बस स्टैंड, तिराहा और स्कूलों के पास भी चलाया जाएगा। वाहन निर्धारित गति से चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अभी तक एक हजार हाईस्पीड वाहनों का चालान किया गया है। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed