{"_id":"658f21767b1960b66903e55d","slug":"inter-students-won-in-sports-and-cultural-competition-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10162-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इंटर के छात्रों ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इंटर के छात्रों ने हासिल की जीत
Sat, 30 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
छितौनी इंटर कॉलेज परिसर में विजेता प्रतिभागियों के साथ खड्डा एसडीएम आशुतोष कुमार व अन्य।
छितौनी। छितौनी इंटर कॉलेज छितौनी में चल रही 65वीं वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें इंटर वर्ग की टीम विजयी हुई।
सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में अमन गिरी प्रथम, आकाश गुप्ता द्वितीय, भीम गौतम तृतीय, सीनियर बालिका में राधा कुशवाहा प्रथम, पुनीता चौधरी द्वितीय, हाफिजुन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
द्वितीय दिवस समापन सत्र में मुख्य अतिथि एसडीएम खड्डा आशुतोष कुमार रहे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को दौड़, गोला व चक्का फेक व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक आकाश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता उदयराज शुक्ला, पंकज कुमार, शिक्षक गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा, संजीव सिंह आदि मौजूद थे।