फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inter college attendant bitten by monkey

Kushinagar News: इंटर कॉलेज के परिचारक को बंदर ने काटा

Fri, 14 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Inter college attendant bitten by monkey
जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा बाजार इंटरमीडिएट काॅलेज में बृहस्पतिवार को अचानक बंदर ने परिचारक पर हमला बोल दिया। इसमें परिचारक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो बंदर वहां से भाग गया। घायल का इलाज फाजिलनगर सीएचसी पर कराया गया। इलाके में कभी लाल तो कभी काले बंदरों के हमले का क्रम जारी है।अब तक बंदर 50 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। जौरा इंटरमीडिएट काॅलेज परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे परिचारक मोतीचंद पहुंचे। कॉलेज के अंदर सफाई का कार्य करने लगे। इसी बीच एक काले बंदर ने उनपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाए तो बंदर परिचारक को छोड़कर भागा। शरीर पर कई जगह बंदर ने काट लिया है। उनका इलाज फाजिलनगर सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि फाजिलनगर कस्बा समेत आसपास के गांवों में करीब एक माह के अंदर 50 से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं, लेकिन बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। वन विभाग से इसकी शिकायत कई बार किया जा चुका है। इसके बाद फाजिलनगर पंचायत प्रशासन ने कुछ बंदरों को पकड़वाया था। वहीं कुशीनगर नगर पालिका में बंदरों को पकड़ने वालों ने फाजिलनगर क्षेत्र के गांवों में बंदरों को खदेड़ दिया। अब वही बंदर लोगों पर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed