फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Intense heat has increased the number of patients.

Kushinagar News: भीषण गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

Mon, 25 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Intense heat has increased the number of patients.
बोदरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों काे उपचार करते डॉ. संजय भारद्वाज।संवाद
पडरौना। जिले में संचालित 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सामान्य दिनों के अपेक्षा मरीजों के ग्राफ में वृद्धि दर्ज की गई। पेट, शुगर, त्वचा व सांस के मरीज ज्यादा पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने इसकी वजह तापमान में वृद्धि बताया। जन आरोग्य मेले में 1454 रोगियों का उपचार किया गया। इनमें 605 पुरूष, 704 महिलाएं व 145 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 111, पेट के 142, शुगर के 172 और त्वचा के 178 रोगियों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई।
विज्ञापन

इनके अलावा टीबी के 17, रक्त की कमी के चार, हाइपरटेंशन के 87 मरीजों ने लाभ उठाया। इसके अलावा 444 रोगियों का भी उपचार किया गया। शहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 75 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 25 बुखार, 10 उल्टी-दस्त व 40 बीपी,शुगर,दर्द सहित तमाम रोगों के मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। आरोग्य मेले में चिकित्सक चंदन मद्धेशिया ने आए मरीजों को पड़ रही गर्मी से बचाव के उपाय सहित खान-पान संतुलित रखने का परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी में 70 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. संतोष कुमार नायक ने बताया कि गर्मी बढ़ने से अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खुजली व त्वचा, बुखार, पेट दर्द-दस्त, घमौरी व एलर्जी, कमजोरी, चक्कर व डिहाइड्रेशन आदि के मरीज आए। दवाओं के साथ व परामर्श दिया गया है।
मथौली संवाद के अनुसार, पीएचसी पोखर भिंडा व झागा केंद्र पर मेले में 30 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, फंगल, सांस, गठिया, सरदर्द व शुगर से प्रभावित रोगियों की संख्या अधिक रही। रागिनी, उर्मिला, नागेंद्र, विशाल, अनमोल, राजपति, काजल, प्रीति, पारस, पूनम, सत्यम, विंद्रावती, विमला, शैरुन निशा, सरिता की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। इस दौरान डा. मधु सिंह, फार्मासिस्ट सुनील कुमार, पूजा भारती, ज्योति सिंह, उमरावती देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

उजारनाथ संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 32 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली व त्वचा रोग के रोगी पहुंचे। उपचार कराने पहुंचे कृष्ण मुरारी ने कहा कि उन्हें कई दिनों से बुखार है। मेले में जमील अहमद,शंभूशरण पांडेय,अशोक कुशवाहा,रामजी कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। बोदरवार संवाद के अनुसार, पीएचसी में 37 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ.संजय भारद्वाज ने कहा कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और स्कीन संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed