फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to strictly follow traffic rules

Kushinagar News: ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to strictly follow traffic rules
पडरौना। डीएम एवं एसपी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर एवं एसपी संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने के लिए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में प्रदेश स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु के आंकड़ों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण मानवीय भूल, विशेष रूप से तेज गति और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रहा। इस दिशा में जागरूकता अभियान को और सशक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed