फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to start flights from Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर से सप्ताह में पांच दिन उड़ान शुरू कराने के निर्देश

Sat, 25 Feb 2023 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sat, 25 Feb 2023 10:07 AM IST
सार

डीएम ने पथिक निवास के उन्नयन तथा पर्यटन सूचना केंद्र स्थित फूड प्लाजा, शौचालय, विपश्यना उपवन का पुनर्वास कार्य आदि की समीक्षा कर कार्य धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सहायक निदेशक(डीडी) को पत्र भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Instructions to start flights from Kushinagar
कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक करते डीएम रमेश

विस्तार

कुशीनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विश्व बैंक सहायतित उप्र प्रो-पुअर योजना के तहत संचालित पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने कुशीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ सप्ताह में पांच दिन उड़ान शुरू करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


डीएम रमेश रंजन ने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारी सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधियों से बात कर सप्ताह में पांच दिन उड़ान शुरू कराएं। इसके बाद डीएम ने एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल निर्माण में आ रही समस्या, अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा और एयरपोर्ट से नेशनल हाइवे को जोड़ने सहित आदि बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


डीएम ने पथिक निवास के उन्नयन तथा पर्यटन सूचना केंद्र स्थित फूड प्लाजा, शौचालय, विपश्यना उपवन का पुनर्वास कार्य आदि की समीक्षा कर कार्य धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सहायक निदेशक(डीडी) को पत्र भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम देवी दयाल वर्मा, पर्यटन सूचना केंद्र के अधिकारी प्राण रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बरतें पारदर्शिता
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने मत्स्य पालन के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पट्टा धारक या अन्य विभागों से सुधार किए गए ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाब में प्रथम वर्ष निवेश पर 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य अनंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed