फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to dispose garbage at marked places only

Kushinagar News: चिह्नित स्थानों पर ही कूड़े के निस्तारण की हिदायत

Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions to dispose garbage at marked places only
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम ने नगरीय विकास सेक्टर और डूडा की तरफ से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चिह्नित स्थानों पर ही कूड़े के निस्तारण की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्गत धनराशि तथा अवशेष धनराशि की जानकारी ली।कम्यूनिटी टॉयलेट, पब्लिक टॉयलेट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन), कूड़ा संकलन एवं परिवहन के लिए वाहन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी नगर निकाय क्षेत्रों में कूड़ा कलेक्शन की गतिविधि को तीव्र करने, नगरीय स्वच्छता तथा नगरीय कूड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर, पडरौना व अन्य निकाय जिनकी अवधि पूर्ण हो गई है। वहां दुकानों का कर मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने गोआश्रय स्थलों में ठंड से पूर्व बचाव का इंतजाम, दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वरोजगार कार्यक्रम, व्यक्तिगत व समूह ऋण, समूह बैंक लिंकेज, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम आशुतोष, एसडीएम मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed