{"_id":"66e4c605597ee3f6d10ab044","slug":"instructions-to-complete-the-incomplete-work-of-jal-nigam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123092-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जल निगम के अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जल निगम के अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश
Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कसया। हाटा ब्लाक के नैकाछपरा में शुक्रवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से करीब 2.19 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का जल निगम के मुख्य अभियंता बीपी सिंह और एक्सईएन आतिफ हुसैन ने निरीक्षण किया। पानी की सप्लाई और अधूरे कार्यों को दो सप्ताह में पूरा कर लेने की हिदायत दी।
मुख्य अभियंता ने पाइप डालने के दौरान टूटीं सड़कों को तत्काल बनवाने और क्लोरीन युक्त जलापूर्ति के निर्देश दिए। कार्यालय में शिकायत पंजिका बनाने और जल प्रबंधन समिति के गठन के निर्देश दिए। प्रधान रविंद्र यादव से दूरभाष पर कमियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी गांव में दस से बारह घरों में कनेक्शन नहीं हुआ है। मुख्य अभियंता ने तत्काल पानी का कनेक्शन देने का निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अभियंता जल निगम विवेक कुशवाहा, अवर अभियंता आदित्य चंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।