फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions issued to expedite biometric updates and the verification of centenarians.

Kushinagar News: बायोमेट्रिक अपडेट व शतायु लोगों के सत्यापन में तेजी के निर्देश

Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to expedite biometric updates and the verification of centenarians.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। आधार नामांकन, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) और 100 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लंबित सत्यापन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यूआईडीएआई के राज्य प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह ने बताया कि 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन लगभग 10 प्रतिशत ही हुआ है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के करीब 1.50 लाख मामले लंबित हैं। इसके अलावा 100 वर्ष से अधिक आयु के 1,207 लोगों का सत्यापन भी आधार पोर्टल पर लंबित है, जिसे जल्द पूरा कराया जाना आवश्यक है। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को 5 से 15 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा, ताकि आधार आधारित सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में 100 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लंबित सत्यापन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सभी उप जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित लेखपालों से सत्यापन कराकर आधार पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गुलाब सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ए.के. दूबे, भारतीय डाक विभाग के जनपद प्रतिनिधि डी.के. भारती, इंडिया Post पेमेंट्स बैंक के जिला अधिकारी अभिनव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा राकेश, यूआईडीएआई के राज्य प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह, सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed