फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for setting up cow dung gas plant

Kushinagar News: कोपजंगल में गोबर गैस प्लांट लगाने के निर्देश

Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions for setting up cow dung gas plant
डीएम ने पशुओं की देखरेख, चारा, सफाई आदि की व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डीएम ने मंगलवार को खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में मौजूद पशुओं की देखरेख, चारा, सफाई आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां गोबर गैस प्लांट लगाने के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन ने गोवंशों के लिए भूसा की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान करने की अपील की।
सरकारी अधिकारी व अन्य के माध्यम से गो संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगों के आत्मीय जुड़ाव के लिए सरकारी कार्यालयों जैसे कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, तहसील परिसर में गो संरक्षण केंद्र के लिए दानपात्र लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह को गो संरक्षण केंद्र के लिए पशु चिकित्सक की नियमित उपस्थिति कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने गो संरक्षण केंद्र में खाली पड़े स्थान पर आश्रय स्थल के पशुओं के लिए हरा चारा बोने का अनुरोध किया, इस पर डीएम ने खड्डा की एसडीएम भावना सिंह को खाली पड़ी भूमि की पैमाइश कर हरा चारा बोए जाने के लिए आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बदायूं, उन्नाव आदि जनपदों की तर्ज पर कार्ययोजना बनाकर व आसपास की स्वयं सहायता समूह को इस दिशा में प्रशिक्षित कराकर गो संरक्षण केंद्र पर उपलब्ध गोबर से पेंट बनाने के भी निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ गो संरक्षण केंद्र भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी को गोबर गैस प्लांट स्थापित करने वाली एजेंसियों से समंवय स्थापित कर गोबर गैस प्लांट की स्थापना कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह तथा सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed