फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for disposal of old cases on priority

Kushinagar News: पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

Sat, 24 Feb 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Instructions for disposal of old cases on priority
कसया। अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर ने शुक्रवार को तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम की दस्तावेज को जांच कर सही कराने का जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा संग्रह अनुभाग, भूलेख, राजस्व न्यायालय, रिकार्ड रूम की रख रखाव और तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। दोपहर बाद तहसील परिसर में निरीक्षण के लिए पहुंचे अपर आयुक्त न्यायायिक रामाश्रय सिंह ने तहसील में सभी फाइलों को मंगाकर देखा। जांच के दौरान कंप्यूटर सेल, भूलेख, अमीन, नजारत, राजस्व न्यायालय में कितने वाद दाखिल और निस्तारण के अलावा धारा 124, 116, 34 और वरासत से जुड़ी जानकारी ली। उसके बाद अमीन संग्रह रूम, रिकार्ड रूम आदि का भी निरीक्षण किया। अभिलेखागार की पुरानी फाइलें निकलवाकर जानकारी ली। तहसील परिसर में आम जन के किए पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था की पूछताछ की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने तहसील परिसर में आम जनता के लिए शौचालय, पेयजल और साफ सफाई की जानकारी दी। आयुक्त ने अभिलेखागार में रखी पुरानी खतौनी को जिला राजस्व अभिलेखागार में भेजने के लिए कहा और 5 वर्ष से पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, बृजेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed