फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspired by Lord Vishnu, Brahma brought about the creation of the universe.

Kushinagar News: भगवान विष्णु की प्रेरणा से ब्रह्मा ने की थी सृष्टि की उत्पत्ति

Fri, 05 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Inspired by Lord Vishnu, Brahma brought about the creation of the universe.
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के पगार छपरा गांव के संकटमोचन मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को 13 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के पहले दिन कथा वाचक ने सृष्टि की उत्पत्ति की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा वाचक पंडित प्रदीप सागर जी महाराज ने कहा कि ऋग्वेद में सृष्टि की उत्पत्ति की कथा विस्तार से दी गई है। उसके अनुसार प्रारंभ में चारों ओर केवल अंधकार और जल था। उस समय भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर योगनिद्रा में विराजमान थे। उसी समय भगवान विष्णु की नाभि से एक कमल प्रकट हुआ। कमल पर भगवान ब्रह्मा जी प्रकट हुए। ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु की प्रेरणा से सृष्टि की रचना आरंभ की। उन्होंने सबसे पहले आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी जैसे पंचमहाभूतों की रचना की। इसके बाद ब्रह्मा ने देवताओं, ऋषियों, मनुष्यों, पशु-पक्षियों तथा समस्त जीव-जगत की उत्पत्ति की। सृष्टि के पालन का कार्य भगवान विष्णु को और संहार का कार्य शिव को सौंपा गया। इस प्रकार ब्रह्मा, विष्णु और शिव को सृष्टि के सृजन, पालन और संहार का आधार माना गया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक काशीनाथ पांडेय, रामबचन सिंह, जय सिंह, कन्हैया चौधरी, धूप सिह, पवन सिंह, शोभा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed