फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspector suspended for demanding money for soil mining

Kushinagar News: मिट्टी खनन के लिए रुपये मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित

Sat, 07 Feb 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for demanding money for soil mining
- तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला, रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान थाने के बहादुरपुर चौकी पर तैनात दरोगा अरविंद कुमार को मिट्टी खनन कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी ने बृहस्पतिवार की देर रात निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी की ओर से जांच कराई गई। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की गई है।

बिहार बाॅर्डर पर बनी बहादुरपुर चौकी पुलिस के रिकाॅर्ड में संवेदनशील है, क्योंकि कुशीनगर के रास्ते होने वाली तस्करी को रोकने में इस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका होती है। बहादुर चौकी पर तैनात दरोगा अरविंद कुमार पर एक युवक से मिट्टी खनन के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर दो दिन पूर्व वायरल हुआ था। एसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच कराई। मामला सही मिलने पर दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया। एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को एसपी ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed