फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspector pushes old man, video goes viral

इंस्पेक्टर ने वृद्ध को दिया धक्का, वीडियो वायरल

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inspector pushes old man, video goes viral
इंस्पेक्टर ने वृद्ध को दिया धक्का, वीडियो वायरल
विज्ञापन

उजारनाथ। कसया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एक बुजुर्ग को इंस्पेक्टर ने धक्का देकर हटा दिया। इसका वीडियो रविवार को तेजी से क्षेत्र में वायरल हुआ। वीडियो देखकर लोग धक्का देने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।
शनिवार के कसया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एस राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल जनता की फरियाद सुन रहे थे। तभी एक बुजुर्ग अपनी समस्या के समाधान के लिए वहां पहुंचे। वह डीएम और एसपी तक जाना चाहते थे। वायरल वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग वहां तक नहीं पहुंच सके। इस लिए ड्यूटी पर मौजूद एक इंस्पेक्टर ने धक्का देकर उनको हटाना शुरू कर दिया। यह वीडियो रविवार को पूूरे क्षेत्र में तेजी से वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बुजुर्ग का नाम और गांव के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग को धक्का देने वाले पटहरेवा के एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में बुजुर्ग को धक्का नहीं दिया गया है। बल्कि उनको अपनी बारी का इंतजार करते हुए वहां से हटने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग जानबूझकर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed