{"_id":"5faec4d88ebc3e9b7c13c513","slug":"inspection-in-sdm-kushinagar-news-gkp3731940171","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित पशु आश्रय केंद्र के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित पशु आश्रय केंद्र के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन

- 13 पशुओं में से पांच में टैग नहीं, एसडीएम हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। एसडीएम ने मठिया स्थित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 13 पशुओं में से पांच पशुओं में टैग नहीं लगा था, जिन पशुओं में टैग था उनका हुलिया बदला लग रहा था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी जवाब तलब किया है।
एसडीएम अरविंद कुमार क्षेत्र के मठिया स्थित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र का शुक्रवार की दोपहर निरीक्षण किया। वहां एक गोवंश बीमार है। पशुओं के इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर तीन नवम्बर के बाद केंद्र पर नहीं पहुंचा। पांच गोवंशों के कान में टैग नहीं लगे थे। टैग रजिस्टर से मिलान किया गया तो टैग व पशुओं के हुलिया में अंतर होने की बात सामने आई। एक सफाई कर्मचारी मौजूद मिला, जिसने बताया कि पानी का मोटर चोरी हो गया है। पशुओं के लिए केवल आधा बोरी चोकर पाया गया। हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने निरीक्षण रिपोर्ट लिखते हुए खड्डा बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव और पशु चिकित्साधिकारी को तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि मठिया पशु आश्रय केंद्र के निरीक्षण में अनियमितता मिली है। तीन दिन के अंदर संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।