फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent dies after drowning in canal

Kushinagar News: नहर में डूबने से मासूम की मौत

Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after drowning in canal
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा इंदरपुर के नौ वर्षीय लड़के की नहर में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह माता-पिता का एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

ग्राम सभा इंदरपुर के भरत साहनी का लड़का रोशन साहनी शनिवार दोपहर करीब चार बजे घर से अपने खेत के लिए निकला। गांव से कुछ दूरी पर कप्तानगंज रजवाहा नहर बहती है। उस नहर में गांव के कुछ लड़के नहा रहे थे। उनको देख कर वह भी वहां पहुंचा और नहाने लगा।
विज्ञापन

पानी का बहाव तेज होने के चलते वह नहर में डूबने लगा। वहां मौजूद लड़के उसके डूबने को लेकर शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई और नहर में खोजने लगे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कुछ दूरी रोशन साहनी का शरीर मिला। उसको परिजनों ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed