{"_id":"62698b235fd310697b353188","slug":"innocent-death-due-to-drowning-in-sump-kushinagar-news-gkp4349141107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबदान में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबदान में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
अभ्यांश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबदान में डूबने से मासूम की मौत
छितौनी के मस्जिदिया टोला में हुआ हादसा
छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के छितौनी के मस्जिदिया टोला में बुधवार शाम करीब चार बजे नाबदान में डूब जाने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे घर में चीत्कार मच गई।
छितौनी के मस्जिदिया टोला निवासी मंटू भारती की दो बेटियां हैं तथा एक बेटा था। मंटू परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर है। पत्नी मनीषा ही बच्चों का लालन-पालन करती हैं। बताया जा रहा है कि मनीष बुधवार को रेता क्षेत्र में मजदूरी करने गई थी। इधर, शाम को दो वर्षीय अभ्यांश खेलते समय गांव के ही एक नाबदान में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद बच्चों ने नाबदान में अभ्यांस का शव देखा तो शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे, बच्चे की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मनीषा सदमे में है। हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।