{"_id":"636e92cb42e28f586a030014","slug":"innocent-death-due-to-drowning-in-pokhari-kushinagar-news-gkp457052173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से मासूम की मौत
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा में शुक्रवार की सुबह पोखरी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
धौरहरा निवासी संतोष सिंह के घर के पास पोखरी है। शुक्रवार की सुबह उनका इकलौता बेटा पवन सिंह (3) खेलते हुए पोखरी के पास पहुंच गया। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
करीब एक घंटे के बाद वह पानी में उतराया हुआ दिखा। लोग बच्चे को पानी से निकालकर आनन-फानन में फाजिलनगर सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहां से लौटे परिजनों ने बच्चे को दफना दिया।