फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent child dies by drowning in a pit

Kushinagar News: गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies by drowning in a pit
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में सोमवार को नाबदान में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सुबह 9 बजे से गायब था, जिसका शव दोपहर करीब 12 बजे एक नाबदान में मिला। आनन-फानन में लोग बच्चे को सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाई और एक बहन में छोटा था। इसकी मौत के बाद घर वालों में चीख पुकार-मच गई। घर वालों ने बच्चे का शव दफना दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी बैजनाथ रोजगार के लिए पूना गया है। घर पर उसकी पत्नी चंदा देवी, दो पुत्र अनंत (5) और अभिनव (डेढ़ वर्ष) व पुत्री अनन्या (3) रहते हैं। सोमवार को सभी बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। चंदा घर के बाहर लगे पंप से पानी लेकर घर में स्नान करने चली गई। जब आधे घंटे बाद स्नान कर बाहर निकली तो अभिनव नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। मुहल्ले के लोग को जब जानकारी हुई तो उन्होंने भी बच्चे को खोजना शुरू कर दिया और तरह-तरह की बातें करने लगे। बैजनाथ के घर के आगे सड़क पार कर अमेरिका शर्मा का घर है। उसके घर के किनारे नाबदान है। उस नाबदान में पड़ोस की लड़की ने करीब तीन घंटे बाद अभिनव को देखकर बाहर निकाला। लोग बच्चे को दुदही सीएचसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव वालों अनुसार गांव में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते अधिकांश लोग अपने दरवाजे गड्ढा खोदकर नाबदान में पानी बहाते हैं।
विज्ञापन

विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed