फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent child dies after injection by quack, commotion among family members

Kushinagar News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौत, घर वालों का हंगामा

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after injection by quack, commotion among family members
रामकोला। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौत हो गई। घर वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख क्लीनिक बंद कर झोलाछाप फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द भरटोलिया निवासी अजय के दो माह के बेटे को शुक्रवार की रात तेज बुखार हो गया। घर वाले रात करीब 10 बजे बच्चे को लेकर सिधावे चौराहे पर झोलाछाप एके विश्वास के पास पहुंचे। घर वालों का आरोप है कि तेज बुखार होने के कारण एके विश्वास ने इंजेक्शन लगा दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर वाले क्लीनिक पर हंगामा करने लगे और पुलिस को सूचना दे दी। मामला बढ़ता देख आरोपी चकमा देकर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को घर वालों ने पूरी बात बताई। पुलिस नाराज लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नाराज लोग कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। अजय ने बताया कि रात होने के कारण बच्चे को एके विश्वास के पास लेकर आए थे, लेकिन इसके गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हो गई। रात करीब 11 बजे तक क्लीनिक पर पुलिस और घर वालों की भीड़ जमी रही। पुलिस ने अजय की तहरीर पर एके विश्वास के खिलाफ इलाज में लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed