फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured youth dies during treatment

Kushinagar News: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment
गुरवलिया बाजार। बीते 28 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


राजापाकड़ के धर्मपुर नहर चौराहा पर बारातियों को लेकर जा रही अनियंत्रित बस ने दो बाइक सवार को रौंदने के बाद कई लोगों को घायल कर दिया। इस दुर्घटना में गांव के राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौजूद लोग उन्हें तमकुही सीएचसी ले गए थे, जहां डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। परिजन गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। वहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्तिवार की सुबह परिजन शव थाने ले गए, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed