फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured youth dies during treatment, family members block road

Kushinagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 03 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment, family members block road
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव मार्ग पर शनिवार की रात हुई दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक रामकोला-सिंगहा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। मान-मन्नौवल के बाद मुआवजा देने पर सहमति इसके बाद शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हुए।
विज्ञापन

ग्रामसभा सिंगहा निवासी राधेश्याम मौर्य शनिवार की रात अपनी मौसी के यहां से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामकोला-सिंगहा मार्ग स्थित फरना गांव के पास आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के लिए निकले परिजन और गांव के लोगों ने सिंगहा चौराहे पर शव रखकर जाम करते हुए मामले में कार्रवाई और मुआवरा दिलाने की मांग की। करीब आधे घंटे बाद क्षेत्र के लोगों की मध्यस्थता से वाहन स्वामी और पीड़ित परिवार के बीच क्षतिपूर्ति राशि देने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed