{"_id":"5f21b8a58ebc3e637d41c219","slug":"injured-in-rampage-death-in-pgi-kushinagar-news-gkp359965583","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल कोहरौली के युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल कोहरौली के युवक की पीजीआई में मौत
विज्ञापन

हाटा/सुकरौली। कोतवाली क्षेत्र के कोहरौली गांव में दो दिनों पहले मारपीट में घायल युवक की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोहरौली गांव निवासी बृजेश शुक्ला का बगलगीर से जमीन संबंधी विवाद है। रविवार को हुई मारपीट में बृजेश के 20 वर्षीय पुत्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य कई सदस्य भी घायल हो गए। आकाश की हालत गंभीर होने के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को आकाश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही हाटा क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। इंडियन जर्नलिस्ट और ग्रापए से जुड़े पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।