{"_id":"6282936a5c691f654e4ed639","slug":"injured-due-to-current-kushinagar-news-gkp437090678","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से संविदा विद्युतकर्मी झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के पुरानी बाजार में बिजली के खंभे पर जंफर खोल रहा विद्युत संविदाकर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आनन-फानन में विद्युतकर्मी को सेवरही सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सेवरही थाना क्षेत्र के बनरहा पूरबपट्टी निवासी शंकर शर्मा (26) सेवरही बिजली घर पर संविदाकर्मी के रूप में कार्य करता है। सोमवार दोपहर में पुरानी बाजार स्थित पेड़ाबाबा चौराहे पर शटडाउन लेकर जंफर खोलने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। उसने जंफर खोल भी दिया था, लेकिन अचानक किसी इंवर्टर का करंट प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आकर बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आई है। सेवरही सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि विद्युत कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं, इसका इलाज किया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है।