फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Initiative: No child will be deprived of sports...a playground will be built in every village

पहल : कोई बच्चा खेल से नहीं रहेगा वंचित...हर गांव में बनेगा खेल मैदान

Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Initiative: No child will be deprived of sports...a playground will be built in every village
कुशीनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें मनरेगा, कन्या सुमंगला, धरती आवा, लखपति दीदी, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मनरेगा से बनने वाले गांवों में मिनी स्टेडियम, खेल मैदानों को बेहतर बनाने के लिए नोडल की तैनाती किया। डीएम ने सबसे पहले मनरेगा योजना के के तहत जिले में निर्मित मनरेगा पार्क, मिनी स्टेडियम, खेल के मैदानों का ब्लॉकवार कराए गए कार्यों की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट देखी तथा कहा कि प्रत्येक खेल मैदान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो कार्यों की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित उपयोग सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल के मैदान नहीं हैं, वहां राजस्व विभाग और एसडीएम से पत्राचार कर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी गांव का बच्चा खेल गतिविधियों से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जिन मैदानों में बाउंड्रीवॉल नहीं है वहां जल्द इस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। बैठक के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा में पोर्टल पर कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं दिखा रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि डीआईओ, एनआईसी के साथ बैठक कर पोर्टल को अपडेट एवं सिंक्रोनाइज किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
कन्या सुमंगला योजना, धरती आवा योजना तथा लखपति दीदी योजना की समीक्षा किया और प्रत्येक योजना के लक्षित लाभार्थियों की पहचान, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति 31 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed