फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information provided about millets

Kushinagar News: मिलेट्स के बारे में दी जानकारी

Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Information provided about millets
लक्ष्मीगंज। रामकोला ब्लॉक सभागार में बुधवार को श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए जागरूक किया गया। ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने रागी, सावां, कोदो ,कंगनी, रामदाना, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोटे अनाज की कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य ठीक रहता है। बीडीओ विजय सिंह ने कहा कि मिलेट्स अत्यधिक पौष्टिक विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि से समृद्ध है। सहायक तकनीकी मैनेजर मारकंडेय तिवारी ने बताया कि मोटा अनाज ग्लूटेन मुक्त और इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, जो मधुमेह कम करने व वजन को कम करता है। मोटा अनाज स्टार्च के लिए सर्वाधिक बेहतर स्रोत है। इस दौरान लक्की तिवारी, अनुराग तिवारी, सुदील कुमार मौर्या, अनिल विश्वकर्मा, सतीश कुमार, संतोष कुमार, वशिष्ठ कुशवाहा, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed